सर्दी में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर है बाजरा

उत्तर भारत में इन दिनों सर्दी का कहर जारी है। कोरोना काल में सर्दी के सितम और संक्रमण से बचना सबसे बड़ी चुनौती है। लेकिन सर्दी का मौसम अपने साथ बहुत से ऐसे खाद्य पदार्थ लेकर आता है, जिससे शरीर इम्यूनिटी के साथ भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं। जिनमें से एक बाजरा है।
पोषक तत्वों से भरपूर गर्म तासीर वाले गुण लिए बाजरा को ठंड के मौसम में खाना बेहद फायदेमंद है। मैग्नीशियम, कैल्शियम, मैगनीज, फास्फोरस, कई तरह के विटामिन के साथ ही भरपूर लौह तत्व होने के कारण कुपोषण मुक्त करने के साथ ही रोग प्रतिरोधक शक्ति (इम्यूनिटी) को भी बढ़ाने में कारगर है। इसके साथ ही बाजरा पर्यावरण मित्र भी माना जाता है।
पर्यावरण के लिए उत्तम है बाजरा
यह जलवायु परिवर्तन के असर को कम करता है। इसके विपरीत धान की फसल जलवायु परिवर्तन में सहायक साबित होती है क्योंकि उससे मीथेन गैस निकलती है (धान की खड़ी फसल में पानी में डूबी जमीन से ग्रीन हाउस गैस निकलती है)। गेहूं एक तापीय संवेदनशील फसल है और बढ़ते हुए तापमान का इस पर बुरा असर पड़ता है। बाजरे की खेती में उर्वरकों की जरूरत नहीं पड़ती अत: इस फसल में कीड़े-मकोड़े नहीं लगते।
गेहूं, चावल के मुकाबले बाजरा तीन गुना अधिक पोषक
इस संबंध में आयुर्वेदाचार्य डॉ. एसके राय ने बताया कि गेहूं और चावल के मुकाबले तीन गुना तक अधिक पोषक होता है। इसमें ज्यादा खनिज, विटामिन, खाने के लिए रेशे और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं।
बाजरे में खाने वाले रेशे प्रचुर मात्रा में होते हैं, जिससे शरीर में मोटापा नहीं आता और उच्च रक्तचाप की बीमारी नहीं लगती।
बाजरा का महत्व और फायदे
> बाजरे के सेवन से कैंसर तथा बदहजमी की बीमारियां नहीं होती।
> बाजरा से अम्ल नहीं बन पाता और यह आसानी से हजम हो जाता है।
> लसलसे पदार्थ से मुक्त होने के कारण पेट की बीमारी को भी दूर करने में सहायक होता है।
> बाजरे की रोटी अधिक दिनों तक खाने से इसमें निहित ग्लूकोज धीरे-धीरे निकलता है। इस प्रकार से यह >मधुमेह से पीड़ित लोगों को भी अनुकूल पड़ता है।
> इसमें फाइबर मिलता है जो भोजन में जरूरी होता है।
> इसमें कैरोटीन, नियासिन, विटामिन बी6 और फोलिक एसिड के साथ ही लेसीथीन पाया जाता है, जो शरीर के स्नायुतंत्र को मजबूत बनाता है।
> बाजरे में हाईड्रोकैमिकल्स (पॉलीफेनोल्स, टेनिल्स, फाईटोस्टेरोल्स) तथा एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में मिलते हैं।
> यह दिल से जुड़ी बीमारियों को भी कम करता है।
> मैग्नीशियम और पोटेशियम के भी अच्छे स्रोत होने के कारण ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में सहायक होता है।
> बाजरे का सेवन करने से आलस भी दूर होता है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट व फाइबर शरीर को भरपूर एनर्जी देते हैं।
> इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होने के कारण बाजरे की रोटी के सेवन से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं।
> बाजरे के सेवन से कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग अर्थात ऑस्टियोपोरोसिस, अर्थराइटिस, गठिया आदि की संभावना कम रह जाती है।
Comments
Post a Comment